Hindi Suvichar on Life-जीवन पर सुविचार

Hindi Suvichar on Life

आज यहा पर हिंदी में कुछ जीवन पर सर्वश्रेष्ठ सुविचार Hindi Suvichar On Life दे रहें है, मुझे विश्वास है की आपको ये सुविचार Quotes अच्छे लगेंगे. अगर आपको सचमुच अच्छे लगे तो इसे आपके दोस्तों से जरुर share करे.

Hindi Suvichar on Life-जीवन पर सुविचार

1.महानता:-

महानता कभी न गिरने में नहीं बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है।

2.गलतियां:-

अगर आप समय पर अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते है तो आप एक और गलती कर बैठते है। आप अपनी गलतियों से तभी सीख सकते है जब आप अपनी गलतियों को स्वीकार करते है।

3.चिन्ता:-

अगर आप उन बातों एंव परिस्थितियों की वजह से चिंतित हो जाते है, जो आपके नियंत्रण में नहीं तो इसका परिणाम समय की बर्बादी एवं भविष्य पछतावा है।

4.मेहनत:-

हम चाहें तो अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर अपना भाग्य खुद लिख सकते है। और अगर हमको अपना भाग्य लिखना नहीं आता तो परिस्थितियां हमारा भाग्य लिख देंगी।

5.शक्ति:-

अच्छी आदतों से शक्ति की बचत होती है वही बुरी आदतों से शक्ति की बड़ी बर्बादी होती है,
शक्ति कभी भी शारारिक क्षमता से उत्पन्न नहीं होती बल्कि अजेय संकल्प से उत्पन्न होती है.

6.कमजोरी:-

लोहे की कोई ओर नहीं बल्कि,उस पर जंग ही नष्ट कर सकती है.
उसी प्रकार आदमी को भी कोई ओर नहीं,बल्कि उसकी सोच कमजोर बना सकती है.
सोच अच्छी रखो, निश्चित अच्छा ही होगा.

7.दृढ़ निश्चय:-

इच्छा तभी सार्थक होती है जब उसे प्रयत्न के दृढ़ निश्चय द्वारा परिपुष्ट किया जाए ।

“A desire can only be fulfilled when it is  tried to be corroborated by determination.”

8.सुन्दरता:-

सौन्दर्य दिल के नजदीक होता हैं आँखों के नहीं | जिनके दिल में कटुता होती हैं वे शक्स कभी खुबसूरत नहीं हो सकते | ऐसे ही कई सुंदर अनमोल वचन लिखे गये हैं |”

सुन्दरता दिल, मन, इंसान के व्यवहार में छिपी होती हैं | बाहरी सुन्दरता तो बस एक आवरण हैं जो क्षण भंगुर हैं | ऐसी सुंदरता बस आँखों को चौन्दिया देती हैं लेकिन दिल को ठंडक नहीं देती हैं

जिसका दिल सुंदर हैं वो भगवान का प्रतिबिम्ब हैं | सुंदर आँखे, कोमल त्वचा लिया प्राणी सदैव सुंदर नहीं होता |

सुन्दरता चेहरे का नहीं अपितु दिल का गुण हैं

जिस्म की खूबसूरती समय के आधीन होती हैं जब दिल खुबसूरत होता हैं तो समय उसके आधीन सिमट जाता हैं |

जिसका दिल खुशनुमा होता हैं वही सबसे सुंदर व्यक्ति हैं |

जो तन की खूबसूरती पर मरा करते हैं वो दिल मिट्टी के बने होते हैं जिन्हें पहली बारिश ही गला देती हैं |

सुन्दरता का राज मुस्कान में छिपा होता हैं जो दिल से हँसाना जानते हैं वही सुंदर दिल के मालिक होते हैं |

सुंदरता हर एक कण में हैं लेकिन उसे देख पाने वाली नज़रे बहुत कम हैं |

जो सूरत देख सीरत का पता लगाने में लगे रहते हैं वो लोग अंधकार में जीते हैं |

औरत की सुन्दरता उसकी निगाहों से बयाँ होती हैं उनमे जितनी सादगी होती हैं औरत उतनी ही खुबसूरत होती हैं |

ख्यालो की खूबसूरती ही जीवन को सुंदर बनाती हैं |

गठीला बदन, तनी हुई त्वचा ये चार दिन के मेहमान हैं | विचारों की सुन्दरता ही हैं जो जन्म से मरण तक जवाँ हैं |

उम्र कितनी ही ढल जाये, चेहरे पर बस झुर्रियाँ ही क्यूँ न ठहर जाये लेकिन जिंदादिल कभी बुड्ढा नहीं होता जो दिल ने खुबसूरत हैं वो इंसान कभी मरा नहीं करता |

पैसो की चमक से तो कई शौहरत पाते हैं, उनके लिए महफ़िलो में रेड कारपेट बिछाये जाते हैं पर वो शौहरत किस काम की जो पीठ पीछे बस बद्दुआ ही पाते हैं |

सुन्दरता कभी किसी आईने में नहीं झलकती वो केवल दिल के अहसास में जा मिलती हैं |

जब तक एक सुंदर शरीर की कल्पना की मुझे सच्चा प्यार नहीं मिला लेकिन जब मैंने दिल की सुन्दरता को समझा तब मुझे भी प्यार हो गया |

वो इंसान अक्सर ही धोखा खाते हैं जो बाहरी आवरण के पीछे खिचे चले जाते हैं |

10.सफलता:-

दूर से हमें आगे के सभी रास्ते बंद नजर आते हैं क्योंकि सफलता के रास्ते हमारे लिए तभी खुलते जब हम उसके बिल्कुल करीब पहुँच जाते है।

11.आत्मविश्वास:-

अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है।

12.असंभव:-

इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं। हम वो सब कर सकते है, जो हम सोच सकते है। और हम वो सब सोच सकते है, जो आज तक हमने नहीं सोचा।

13.हार ना मानना:-

बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी,
जितनी दूरी तय करने पर आप लक्ष्य तक पहुँच सकते है।

14.हार जीत:-

सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है, और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है।

Chanakya Niti in Hindi चाणक्य नीति

15.अतीत:-

अतीत से सीखो, आज के लिए जिओ, कल की आशा करो. सबसे महत्वपूर्ण बात है कि प्रश्न पूछना बंद मत करो |

16.भविष्य :-

आपका भविष्य आज आप जो करते हैं उस पर निर्भर होता हैं।

हम ख़ुद अपने भविष्य का निर्माण करते हैं, फिर इसे भाग्य का नाम दे देते हैं।

17.पैसा :-

मैं पैसा हूँ, मैं बोलता नही मगर सबकी बोलती बंद कर सकता हूँ.
मैं पैसा हूँ, मैं नमक की तरह हूँ जो जरूरी तो हैं मगर जरूरत से ज्यादा हो जाए तो जिन्दगी का स्वाद बिगाड़ देता हैं.


रूपया कितना भी गिर जाएँ, इतना कभी नही गिरता जितना रूपये के लिए इंसान गिर जाता हैं.
पैसा कमाना कोई बड़ी बात नही हैं पर परिवार के साथ रोटी खाना बड़ी बात हैं.

18.सपने:-

सपने वो नहीं है जो हम नींद में देखते है, सपने वो है जो हमको नींद नहीं आने देते।

19.समय:-

आप यह नहीं कह सकते कि आपके पास समय नहीं है क्योंकि आपको भी दिन में उतना ही (24 घंटे) समय मिलता है जितना समय महान एंव सफल लोगों को मिलता है।

20.विश्वास:-

विश्वास में वो शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में प्रकाश लाया जा सकता है। विश्वास पत्थर को भगवान बना सकता है और अविश्वास भगवान के बनाए इंसान को भी पत्थर दिल बना सकता है।

21.सोच:-

बारिश की दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते है, लेकिन बाज़ बादलों के ऊपर उडकर बारिश को ही avoid कर देते है। समस्याए common है, लेकिन आपका नजरिया इनमे difference पैदा करता है।

Read More:-

Aaj Ka Mukhya Suvichar 2020 | प्रेरणादायक सुविचार

Ummeed Ka Ek Diya |उम्मीद का एक दिया

Bill Gates Biography in Hindi | बिल गेट्स की सफलता की कहानी

Save Water Slogans in Hindi 50 |जल संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ नारे

Study 10 Tips For Exams | सीखे परीक्षा के दबाव से उबरना

Leave a Comment